Breaking





May 22, 2024

गैर इरादतन हत्या में राजेश गिरफ्तार



गोण्डा–भागीरथी निषाद पुत्र रामअचल निषाद निवासी ग्राम चन्दापुर चाईपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज को सूचना दिया कि मेरे लड़के को विपक्षी द्वारा बुलाकर अपने साथ ले गये तथा पार्वत झील में नहाने के बहाने मेरे पुत्र को गहरे पानी में ढकेल दिया जिससे मेरे पुत्र की पानी में डुबने से मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0-199/2024, धारा 302, 201 भादवि बनाम 01. पाँचू व 02. राजेश के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन कर घटना का जल्द से जल्द सफल अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष वजीरगंज को निर्देशित किया गया था। पूर्व में 01 नामजत अभियुक्त पांचू उर्फ रामविलास को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनाकं 22.05.2024 को थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त एक और नामजद आरोपी अभियुक्त 01. राजेश कुमार पुत्र नान्हू प्रसाद निषाद निवासी ग्राम चंदापुर चाईपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को ग्राम चंदापुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राजेश कुमार पुत्र नान्हू प्रसाद निषाद निवासी ग्राम चंदापुर चाईपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-199/2024, धारा 304, 201 भादवि, थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी

02. हे0का0 रावत यादव



No comments: