Breaking












May 12, 2024

कर्नलगंज कस्बे में आगजनी की घटना को कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार




करनैलगंज/ गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-189/24, धारा 504,506,436 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अखिलेश्वर शुक्ला उर्फ गगन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा बीते 6मई 2024 को वादिनी शिमला देवी पत्नी अमरीश नि0 मो0 बाबूगंज कस्बा व थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगणों द्वारा गाली-गुप्ता देते हुए उनके घर में आगजनी की घटना कारित की है तथा जान से मारने की धमकी दी गयी है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना उ0नि0 आशीष कुमार द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 12.05.2024 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अखिलेश्वर शुक्ला उर्फ गगन शुक्ला को कसगरान चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त

01. अखिलेश्वर शुक्ला उर्फ गगन शुक्ला पुत्र अरविन्दर शुक्ला नि0 मोहल्ला कसगरान थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-189/24, धारा 504,506,436 भादवि थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 आशीष कुमार।

02. का0 प्रदीप कुमार सिंह।

No comments: