Breaking





May 22, 2024

शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा, नकदी,बाइक,कट्टा व कारतूस बरामद



    गोण्डा–वादिनी माधुरी देवी पत्नी पवन कुमार मिश्रा ग्राम लदई पट्टी रायपुर फकीर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटराबाजार पर सूचना दिये कि दिनाकं 12.05.2024 को कुछ अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर में घुस कर घर में रखा मटर माला, झुमका, पायल और बक्शा में रखे नगदी लेकर फरार हो गये । उक्त सूचना पर थाना कटराबाजार में मु0अ0स0 166/2024 धारा 380,459 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन कर घटना का जल्द से जल्द सफल अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कटराबाजार पुलिस को निर्देशित किया गया था। आज दिनाकं 22.05.2024 को कटराबाजार पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते आरोपी अभियुक्तों 01. अशोक, 02. बहराची 03. राजा को चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले टूल्स - 01 प्लास, 01 पेचकस, 01 लोहे की ब्लेड़, 02 लोहे की राड़, 02 प्लास्टिक का टार्च व 02 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस .315 बोर बरामद किया गया तथा मु0अ0स0166/2024 धारा 380,459 भादवि से सम्बन्धित चोरी की 01 अदद टप्स, 01 अदद नाक की कील, 01 मटर माला लाकेट(पीली धातु), 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 2500/- रूपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01.अशोक पुत्र बाबूलाल निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।

02.बहराची पुत्र बुद्धुआ निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।

03.राजा पुत्र हजारी निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0 176/2024 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना कटराबाजार गोण्डा।

अनावरित अभियोग

01. मु0अ0स0 166/2024 धारा 380,459, 411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद जोड़ी टप्स (पीली धातु),

02. 01 अदद नाक की कील पीली धातु,

03. 01 अदद मटर माला, 

04. 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 

05. 2,500/- रूपये नगद व

06. घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

07. 01 अदद अवैध तमन्चा मय 01 अदद कारतूस 0.315 बोर

08. 01 अदद प्लास ,

09. 01 अदद पेचकस ,

10. 01 अदद लोहे की ब्लेड, 

11. 02 अदद लोहे की राड,

12. 02 अदद प्लास्टिक की टार्च बरामद किया गया।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 रामअशीष मौर्य 

02. हे0का0 अजीत कुमार यादव,

03 .का0 पंकज सिंह,

04. का0 आकाश गौड, 

05. का0 अभिषेक पाण्डेय,

06. का0 सोमपाल मौर्या।

अभियुक्त अशोक पुत्र बाबूलाल का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं078/22 धारा 39,42,43,48A,49B,51,9 वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 थाना जायस जनपद अमेठी , 

02. मु0अ0सं0 166/2024 धारा 380/459 आईपीसी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

अभियुक्त बहराची पुत्र बुद्धुआ का आपराधिक इतिहास*

01. मु0अ0सं0 166/2024 धारा 380/459 आईपीसी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

अभियुक्त राजा पुत्र हजारी का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0 514/23 धारा 34,459 भादवि थाना इटियाथोक गोण्डा , 

02. मु0अ0सं0 581/23 धारा 380,411,413,457 भादवि थाना करनैलगंज गोण्डा 

03. मु0अ0सं0 349/23 धारा 380,411,413,419,420,458,467,468,471 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा, 

04. मु0अ0सं0 435/23 धारा 380,411,413,419,420,457,459,467,468,471 भादवि थाना वजीरगंज गोण्डा,

05. मु0अ0सं0 166/2024 धारा 380/459 भादवि थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

No comments: