Breaking





May 26, 2024

लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी रामगोपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार



 


गोण्डा–21 मई को थाना कौड़िया क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी रामगोपाल सोनी अपने सहयोगी वूनी की मदद से उनकी बहन को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता द्वारा की जा रही थी। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रामगोपाल सोनी को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.05.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रामगोपाल सोनी पुत्र संतोष कुमार सोनी नि0 ग्राम कोचवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-127/24, धारा 363,366 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता।

02. का0 हरिओम शर्मा



No comments: