Breaking








May 24, 2024

विनय निषाद के पास बरामद हुआ 2 ड्रम तारकोल, 1टाटा सफारी व नकदी

 

गोण्डा–बुधवार को वादी संजीव कुमार तिवारी पुत्र अयोध्या प्रसाद तिवारी नि0 देवरदा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी रोड बनाने की साइड का काम साधुगंज चौराहा से पसियन पुरवा चंगेरी मार्ग पर चल रहा है। अज्ञात चोरो द्वारा 09 ड्रम तारकोल की चोरी की गयी है। वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें से दिनांक 22/23.04.2024 की रात्रि को थाना कर्नलगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 03 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 24.05.2024 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें में वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त विनय निषाद को सिसई मेेेेेठिया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद ड्रम चारकोल, 10,000 रू0 नगद व 01 अदद टाटा सफारी गाड़ी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. विनय निषाद पुत्र बनवारी लाल नि0 445/77 मल्लाहन टोला थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-148/24, धारा 379,411 भादवि व 207 एम0वी0 ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 02 अदद ड्रम चारकोल।

02. 10,000 रू0 नगद।

03. 01 अदद टाटा सफारी गाड़ी।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 संजीव चौहान।

02. का0 जय प्रकाश उपाध्याय।

03. का0 राहुल कुमार।

आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0- 32/2024 धारा 379/411/412/413/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

02. मु0अ0सं0- 682/2021 धारा 308/323/342/506 भादवि थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ ।

03. मु0अ0सं0 686/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ ।

04. मु0अ0सं0 687/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ ।



No comments: