Breaking








May 12, 2024

पुलिस द्वारा बाइक चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद






गोण्डा–वादी रामेश्वर दत्त मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा नि0 ग्राम पड़री बल्लभ थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 11.05.2024 को मै अपनी पत्नी का ईलाज कराने जिला अस्पताल गोण्डा गया था। वही से उनकी स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल चोरी हो गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 12.05.2024 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त विशाल गिरि को अदम गोडवी मैदान के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. विशाल गिरि पुत्र हीरा बाबा नि0 ग्राम अमदापारा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0-308/24, धारा 379,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल नं0-यू0पी043ए0एफ08408

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अरूण कुमार पाटिल।

02. का0 मदन कुमार।



No comments: