गोण्डा–वादी द्वारा थाना धानेपुर पर सूचना दिया गया कि मेरी नाबालिक पुत्री को विपक्षी द्वारा शादी करने की नियत से बहला-फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में मु0अ0सं0-111/2024, धारा 363, 366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 26.04.2024 को थाना धानेपुर की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त मनोज कुमार को ठाकुरदास पुरवा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. मनोज कुमार पुत्र तिलकराम निवासी कोड़री गनेशपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-111/2024, धारा 363, 366 भादवि थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 अवधेश यादव
02. हे0का0 बागीश दूबे
03हे0का0 कुशहर यादव
No comments:
Post a Comment