Breaking








Apr 10, 2024

कर्नलगंज: सर्राफा लूट कांड में आभूषण खरीदने वाला शैलेश गिरफ्तार




गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के नेतृत्व में थाना को०कर्नलगंज व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु०अ०सं०-97/24 , धारा 392, 411, 414, 120बी भादवि से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त शैलेश रस्तोगी पुत्र हरिश्चन्द्र रस्तोगी निवासी रंगमहल करूगंज सब्जी मण्डी, सोनारो वाली गली थाना को०नगर शाहजहांपुर जिला शाहजहांपुर को जरवल ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 171.576 ग्राम आभूषण (पीली धातु), 02 किलोग्राम आभूषण (सफेद धातु), 01 अदद कीपैड जियो मोबाइल, 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल, 2700 रूपये नगद, 01 अदद पीठ्ठू बैग काले रंग का बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद लखनऊ में अमीनाबाग स्थित बतासे वाली गली में सर्राफे का काम करता था। जिसके द्वारा लूट के आभूषण खरीदे गये थे। 


गिरफ्तार अभियुक्त

01. शैलेश रस्तोगी पुत्र हरिश्चन्द्र रस्तोगी निवासी रंगमहल करूगंज सब्जी मण्डी, सोनारो वाली गली थाना को०नगर शाहजहांपुर जिला शाहजहांपुर।


अनावरित अभियोग

01. मु०अ०सं०-97/24, धारा 392, 411, 414, 120बी भादवि थाना को०करनैलगंज, जनपद गोण्डा। 


बरामदगी

01. 171.576 ग्राम आभूषण (पीली धातु)

02. 02 किलोग्राम आभूषण( सफेद धातु)

03. 01 अदद कीपैड जियो मोबाइल।

04. 01 अदद एण्ड्राॅयड मोबाइल।

05. 2700 रूपये नगद

06. 01 अदद पीठ्ठू बैग काले रंग।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह मय टीम थाना को० करनैलगंज गोण्डा।

02. प्रभारी एस०ओ०जी० उ०नि० सर्वजीत गुप्ता जनपद गोण्डा।

03. प्रभारी सर्विलांस उ०नि० सुनील सिंह जनपद गोण्डा।

04. हे०का० अमित पाठक 

05. हे०का० अरूण कुमार

06. हे०का० हृदय नरायण दिक्षित

07. हे०का० रविकुमार

08. हे०का० महेन्द्र कुमार

09. का० अमितेश सिंह 

10. का० अंशुमान पाण्डेय 

11. का० आदित्य पाल



No comments: