Breaking








Apr 10, 2024

पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ पकड़े गए जुबेर खां




गोण्डा–बुधवार को थाना कटराबाजार के उ0नि0 सुनील कुमार मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बनगांव पुल की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर एक व्यक्ति आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त जुबेर खां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. जुबेर खां पुत्र रन्नू नि0 वार्ड नं0 15 पठानटोला कस्बा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-115/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 सुनील कुमार।

02. का0 अभिषेक गुप्ता।

03. का0 चन्द्रपाल।

04. का0 ओमप्रकाश गौतम।


No comments: