Breaking





Apr 2, 2024

पुलिस द्वारा दहेज में लिप्त हत्यारे दिनेश यादव को किया गिरफ्तार

 


गोण्डा–मंगलवार को वादी द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लडकी की शादी दिनेश कुमार यादव के साथ हुई थी। मेरी लड़की को ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त दिनेश कुमार यादव को आज दिनांक 02.04.2024 को गांधी चबूतरा अचलनगर रोड़ के पास थाना खरगूपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. दिनेश कुमार यादव पुत्र कृपाराम यादव निवासी ग्राम निधिनगर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं० 89/2024 धारा 498A,304B भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोंडा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि० श्रीचन्द्रसेन वर्मा 

02. का0 अमृष कुमार


No comments: