Breaking





Apr 2, 2024

जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


गोण्डा–बीते साल को वादी राम महेश गिरि पुत्र द्वारिका गिरि नि0 महादेवा पो0 केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 23.10.2023 को प्रधान नरेन्द्र कुमार गिरि की छत पड़ रही थी उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर बिना किसी कारण वस गाली-गुप्ता देते हुए लाठी डण्डों से मारने पीटने लगे थे जिससे मेरे भाई रमेश गिरि व प्रधान जी को गम्भीर चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-925/23 धारा 147,148,149,324,307,323,504,506 भादवि बनाम आकाश गिरी आदि 08 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था आज दिनांक 02.04.2024 को नामजद अभियुक्त पंकज गिरी पुत्र ईश्वरदीन गिरी निवासी महादेवा पोस्ट केशवपुर पहड़वा थाना को0नगर जनपद गोण्डा को इमरती विशेन आरा मशीन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. पंकज गिरी पुत्र ईश्वरदीन गिरी निवासी केशवपुर पहड़वा, थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0- 925/23 धारा 147,148,149,324,307,323,504,506 भादवि थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम

01. उ0नि0 पिंटू कुमार यादव थाना को0 नगर।

02. का0 दीपक कुमार

03. का0 राजेश कुमार



No comments: