Breaking





Apr 4, 2024

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा–बीते फरवरी माह को थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी की उनकी नाबालिग पुत्री कल दिनांक घर से बाहर गयी थी और अभी तक घर वापस नही आयी है। वादी की तहरीर पर थाना मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 अरविन्द कुमार को सुपुर्द की गयी थी। जिसमें आज दिनांक 04.04.2024 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त विशाल झिलाही रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. विशाल पुत्र बाबूराम नि0 ग्राम नथुनिया मोड़ मऊ थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-71/24, धारा 363,366 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अरविन्द कुमार।

02. का0 सतीश यादव।

03. म0आ0 लक्ष्मी।


No comments: