Breaking





Apr 4, 2024

लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,दो साल तक जबरन किया दुष्कर्म



गोण्डा–बीते माह को थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी रामू यादव उर्फ प्रिन्स यादव द्वारा प्रार्थिनी का अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल कर लगभग 02 वर्षो से जबरन दुराचार करता आ रहा है। वादिनी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा की जा रही थी। जिसमें आज दिनांक 04.04.2024 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त रामू यादव उर्फ प्रिन्स यादव को पटपरगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रामू यादव उर्फ प्रिन्स कुमार यादव पुत्र अलखराम नि0 ग्राम जैतपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-114/24, धारा 376,323,504 भादवि, 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 व 67 आई0टी0ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 जयनाथ यादव।

02. का0 अखिलेश यादव।



No comments: