Breaking





Apr 5, 2024

पुलिस द्वारा 02 गैंगस्टर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार





गोण्डा–शुक्रवार को थाना तरबगंज के उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्तगण अपने-अपने घर में उपस्थित है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा ग्राम लोढिया घाटा व ग्राम कोयली जंगल में दबिश देकर अभियुक्तगण जितेन्द्र प्रताप सिंह व गजाधर सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु पशु क्रूरता अधि0 व गोवध निवारण अधि0 की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. जितेन्द्र पुत्र लाल सिंह नि0 लोढिया घाटा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

02. गजाधर सिंह पुत्र बाबू सिंह नि0 कोइली जंगल थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-154/24, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय।

02. उ0नि0 प्रशिक्षु गौरव सिंह।

03. हे0का0 इमरान अली।

04. हे0का0 शैलेन्द्र यादव।


No comments: