गोण्डा–बीते साल को थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी मोहन द्वारा उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त मोहन को आज दिनांक 05.03.2024 को थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. मोहन पुत्र सियाराम उर्फ सेवाराम नि0 ग्राम केवटहिया केदराबाद केशवनगर ग्रण्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-272/23, धारा 376,323,504,506 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार।
02. हे0का0 सुरेन्द्र नाथ।
03. का0 देवेन्द्र कुमार।
No comments:
Post a Comment