Breaking






Mar 5, 2024

पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के आरोपी प्रिंस को किया गया गिरफ्तार





गोण्डा–बीते माह जनवरी को थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी प्रिंस गुप्ता द्वारा उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 दुर्गेश कुमार द्वारा की जा रही थी। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त प्रिंस गुप्ता को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.03.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के तहत धारा 366,376 भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त
01. प्रिंस गुप्ता पुत्र दौलत राम गुप्ता नि0 ग्राम अनभुला थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-23/24, धारा 363,366,376(2) भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 दुर्गेश कुमार।
02. हे0का0 पंकज सिंह।
03. का0 नागेन्द्र यादव।

No comments: