Breaking





Mar 31, 2024

पुलिस द्वारा अवैध देशी तमंचा के साथ ताराचंद को किया गया गिरफ्तार





गोण्डा–शनिवार को थाना इटियाथोक के उ०नि० विवेक कुमार मौर्य मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मौहरिया तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा अभियुक्त ताराचन्द पासी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना इटियाथोक में मु०अ०स०- 128/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. ताराचन्द पासी पुत्र स्व० रामबदल पासी निवासी नये पुरीया दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०स०- 128/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

बरामदगी

1. 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि० विवेक कुमार मौर्य 

02. हे०का० रामप्रवेश यादव

03. हे०का० किशन कुमार

04. का०अवनीश कुमार

No comments: