Breaking






Mar 4, 2024

प्राचार्य की गोली मारकर हत्या, सोते वक्त मारी गई गोली, एक अरेस्ट

गोण्डा- जिले के छपिया थानाक्षेत्र में एक प्रिंसिपल को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई, घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के चांदानदी गांव की है। दिनेश एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य थे, जो रात्रि में कहीं शादी से वापस आकर बरामदे में सो रहे थे तभी आये लोगों ने गोली मार दिया जिसके बाद उन्हें इलाज हेतु बस्ती ले जाया गया जहां इलाज के दौरान प्राचार्य ने दम तोड़ दिया। मामले में स्वजनों की दी गई तहरीर पर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


No comments: