Breaking






Mar 4, 2024

कैसरगंज: भारत को विकसित बनाना पहली प्राथमिकता:: पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा

विकसित भारत संकल्प को लेकर गोष्ठी का आयोजन




कैसरगंज बहराइच 




भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक मे घोषणा पत्र बनाने मे मांगे गये सुझाव

भारतीय जनता पार्टी तहसील कैसरगंज के भाजपा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हर भारतीय नागरिक का है और हर भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने सुझाव के माध्यम से हम सभी को निर्देश दे की हम राष्ट्र की सेवा करते हुए उसे आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहे मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि  वर्ष 2047 तक संपूर्ण भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में हर भारतीय देखना चाहता है और पूरे विश्व में भारत बहुत जल्दी विश्व गुरु की नजर से देखने को मिलेगा यह मेरा ही नहीं हर भारतीय का जज्बा है हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे भारतवर्ष में काम कर रही है हर भारत के नागरिक को एक नजर से देखा जा रहा है हमारी सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास समाज के अंदर जब सेवा का भाव जागृत हो जाएगा और वह खुद ही वह सभी कार्य करने लगेगा तो  अखंड भारत का सपना साकार हो जायेगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गौरव वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार अनिरुद्ध प्रताप सिंह अरुण मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुबेद वर्मा शिव सहाय सिंह मुनीम जी मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव विवेक शर्मा संजय प्रधान मनोहर लाल वर्मा बृजेश सिंह आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments: