Breaking





Feb 28, 2024

कैसरगंज: भाकियू भानू के देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष बने किसान नेता धर्म चन्द्र महेश

भाकियू भानू के देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष बने धरम चन्द्र महेश



बहराइच। जिले के धनसरी निवासी किसान नेता धर्मचंद महेश को देवी पाटन मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे पहले वह जिला प्रभारी बहराइच के पद पर रहते हुए संगठन की गतिविधियां चला रहे थे।


भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने देवी पाटन मण्डल में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जरवल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धनसरी निवासी किसान नेता धरम चन्द्र महेश को देवी पाटन मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। देवी पाटन मण्डल में संगठन को मजबूत कर मण्डल और जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश दिया है।

महेश एक दशक से किसानों की समस्याओं को उठाते रहे है। किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर वह निरन्तर प्रयन्तशील भी रहे। इससे पहले बहराइच में किसान संगठन के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय महासचिव रजीउद्दीन बच्छन, प्रदेश संगठन मंत्री गजराज सिंह,प्रदेश प्रवक्ता शिवभूषण सिंह,जिलाध्यक्ष गोंडा राजेश कुमार सिंह,प्रदेश महासचिव हसनैन खान,किसान सेवक मोहम्मद मुकीद,आदित्य प्रसाद शर्मा,अनुरूद्ध प्रसाद गौतम,इरफान अहमद,नंदलाल वर्मा,विजय राज यादव समेत लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

No comments: