Breaking





Feb 28, 2024

पुलिस द्वारा जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 


गोण्डा–बीते साल को वादी गिरीश यादव लेखपाल जानकी नगर ग्रामीण द्वारा थाना को0 नगर में सूचना दी गयी कि गाटा सं0-353 व 354 जो राजस्व अभिलेखों में बंजर श्रेणी की भूमि है। जिसकों जवाहर लाल पुत्र तिलकराम द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अमित अग्रवाल के नाम बैनामा करवा दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 दानवीर सिंह द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त जवाहर लाल को आज दिनांक 28.02.2024 को को0 नगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. जवाहर लाल पुत्र तिलकराम नि0 अगेहा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-817/23, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. नि0 अपराध अरविन्द यादव थाना को0 नगर।

02. का0 उत्कर्ष राय।

No comments: