Breaking





Feb 28, 2024

भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन,सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन,सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को सौ दिन तन मन से जुटकर पार्टी के लिये कार्य करना है।वही टीके सिंह ने अभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्टी के सांसद को भारी बहुमतों से विजयी बनाकर सदन में भेजने की अपील किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी,मण्डल अध्यक्ष डॉ0 एसपी सिंह,कुँवर बहादुर सिंह, देवनाथ सविता,महिला मण्डल अध्यक्ष श्रेयशी ठाकुर, शारदा देवी,डॉ0 परमेश्वर सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह, श्रीराम सिंह,प्रदीप तिवारी,अजय सिंह,रामसुन्दर पाण्डेय,ताम्रकेश्वर सिंह,संदीप सिंह मोनू,आशीष सोनी,सूरज सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्तागण,महिला मोर्चा की महिलाएं, व क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

No comments: