Breaking





Feb 28, 2024

कटराबाजार: नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला गिरफ्तार


गोण्डा–मंगलवार को थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कटराबाजार में सूचना दी गयी कि उनके 08 वर्षीय लड़के के साथ उसके स्कूल के गेट कीपर द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना कटराबाजार में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विचेचना उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए उक्त आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 28.02.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा मोहनी पुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01.  चार्ल्स लाल पुत्र जोसेफ लाल नि0 शांतिनगर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-55/24, धारा 377 भादवि, 5एफ/6 पाक्सो ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 सुनील कुमार।

02. का0 अभिषेक गुप्ता।

03. का0 अनुराग राजवंशी।



No comments: