Breaking








Feb 20, 2024

दहेज हत्या में नामजद अनुज यादव को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार




 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-59/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुज यादव को भौरीगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 18.02.2024 को वादी रिंकू यादव पुत्र मनीराम यादव ग्राम कुडियाव थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी बहन की शादी दिनांक 01.06.2023 को टेढई मांझा पसका के रहने वाले अनुज यादव से की गयी थी। उनकी बहन को ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर की आधार पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्त अनुज यादव को आज दिनांक 20.02.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01.  अनुज यादव पुत्र नान्हू यादव नि0 टेढई मांझा पसका थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-59/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 रामअशीष मौर्य।

02. का0 अभिषेक यादव।

No comments: