Breaking





Feb 11, 2024

डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर डाला डाका,विरोध करने पर डकैतों ने घर के अंदर कई लोगों को पीटा ,

 नकदी और जेवरात बदमाश ले गए साथ, 


सीओ अनिल सिंह ने परिवार का दर्ज किया बयान

बहराइच। जिले के भकला गोपालपुर गांव में देर रात को आठ से 10 की संख्या में बदमाश पहुंच गए। सभी ने परिवार के लोगों की पिटाई कर बंधक बनाया। इसके बाद घर में लूटपाट की। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रामगांव थाना क्षेत्र में भी अपराध बढ़ने लगी हैं।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भकला गोपालपुर के मजरा महरी में आठ से दस की संख्या में रात एक बजे बदमाश पहुंच गए। सभी ने गांव निवासी ननकऊ सिंह के घर में घुसकर परिजनों से मार-पीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी एक कमरे में बंद कर दिया। फिर आलमारी तोड़ कर गृहस्थी के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया।बदमाशों के हमले में ननकाऊ सिंह की पत्नी ननका देवी और बेटा भी घायल हुआ है। सुबह घटना की जानकारी थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जांच की। इसके बाद सीओ महसी अनिल कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की। सीओ ने घायल महिला और परिवार के अन्य लोगों का बयान दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर किया जा रहा है।गांव निवासी जिस ग्रामीण के यहां घटना हुई है। उसकी पत्नी आठ माह से मायके में है। बच्चे भी पति के पास है। ऐसे में शुरुआती जांच में उधर से ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच चल रही है..,अनिल कुमार सिंह सीओ।

No comments: