Breaking





Feb 29, 2024

फ्राड गई धनराशि को पुलिस ने कराया वापस, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान





करनैलगंज/गोण्डा- जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर हेल्प डेस्क थाना  कोतवाली कर्नलगंज द्वारा पीड़ित से फ्रॉड की गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए ठगी गयी धनराशि 28,000/-  पीड़ित के खाते में वापस करवाया गया।आवेदक अमन मिश्रा पुत्र स्व कृष्ण कुमार मिश्र नि0 सकरौरा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से गलत खाते में ट्रांसफर कर देने की शिकायत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्नलगंज के समक्ष की गयी थी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु साइबर हेल्प डेस्क को निर्देशित किया गया था। साइबर हेल्प डेस्क द्वारा सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित के 28,000/- खाते में वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा व कोतवाली कर्नलगंज पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 


साइबर हेल्प डेस्क टीम

1.  कां0 आशुतोष सिंह                                                                                                                                                      2.  म0 कां0 रोहिणी सोनवानी

No comments: