Breaking








Feb 10, 2024

अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए अयाज व जावेद

 


पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों-01.अयाज, 02. जावेद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

आज दिनांक 10.02.2024 को थाना को0 नगर के उ0नि0 प्रेमानन्द मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रानीजोत जाने वाले मार्ग पर अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 व्यक्ति खड़े है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त अयाज व जावेद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. अयाज पुत्र स्व0 खुदा बख्श नि0 महारानीगंज घोसियाना थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. जावेद अली उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 साकिर अली नि0 महारानीगंज घोसियाना थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-83/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

अभियुक्त अयाज का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-332/2023, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-736/2021, धारा 323,504,506,354 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

03. मु0अ0सं0-227/2018, धारा 392,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

04. मु0अ0सं0-108/2008, धारा 392,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

अभियुक्त जावेद अली उर्फ गुड्डू का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-03/2023, धारा 147,148,308,323,427,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-332/2023, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

03. मु0अ0सं0-339/2023, धारा 8/20, एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।


*बरामदगी-*

01. 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा।


*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

01. उ0नि0 प्रेमानन्द मय टीम।

[10/02, 4:32 pm] Press Maa Varahi News: 

No comments: