Breaking





Feb 11, 2024

नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी को0 नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0- 30/2024, धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंशाराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 10.02.2024 को थाना खरगूपुर क्षेत्र में पीड़िता द्वारा लिखित तहरीर दी गयी की उनकी नाबालिग पुत्री के साथ विपक्षी मंशाराम द्वारा छेड़छाड की गयी है। वादिनी की तहरीर पर थाना खरगूपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 संतोष कुमार पाण्डेय को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त को खरगूपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मंशाराम पुत्र रामशब्द नि0 विशुनापुर मदार पुरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-30/2024, धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 दिलीप कुमार।

02. हे0का0 विजय कुमार।

03. विश्वजीत सिंह।


No comments: