Breaking








Feb 26, 2024

करनैलगंज: पत्नी को मारने, पीटने और उसका नथुना काटने वाला आरोपी पति गिरफ़्तार

 




करनैलगंज/गोण्डा - बीते 4जनवरी को वादिनी गायत्री पत्नी संजय निवासिनी ग्राम अतरसुइया थाना को0 करनैलगंज द्वारा थाना को0 करनैलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनके पति ने घरेलू विवाद के चलते गाली- गुप्ता देते हुए मारा पीटा गया है तथा अपने दांतों से मेरा नथुना काट लिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली करनैलगंज में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 चंद्रशेखर को सुपुर्द की गई थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी पति को आज दिनांक 26.02.2024 को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा चचरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।


गिरफ्तार अभियुक्त

01.  संजय पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम अतरसुईया थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-02/24, धारा 323,504,506,326 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 चंद्रशेखर।

02. का0 असगर अली।

No comments: