Breaking








Feb 10, 2024

सरयू डिग्री कॉलेज में करण भूषण सिंह ने छात्र छात्राओं को वितरित किया स्मार्ट फोन

 


करनैलगंज/गोण्डा - शनिवार को सरयू डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन वितरण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर  किया गया।  विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर. बी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग कर छात्र अधिक से अधिक ज्ञान अर्जन पर जोर दें,जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। तत्पश्चात मुख्य अतिथि करण भूषण सिंह द्वारा बी एड,बी एस सी ,बी पी ई एस के छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित किये गये।

मोबाइल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। इस अवसर पर नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी. एल सिंह, अशोक सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह ,डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह ,सुरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश पाठक, अमित सिंह, श्रीमती सोनी सिंह, अजय सिंह, प्रवेश कुमार वर्मा, अमरेश मौर्य, शिवकुमार मौर्य, बृजेश सिंह, मार्शल स्टालिन आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments: