Breaking





Feb 24, 2024

अपडेट - जानिए सीएम फ्लीट दुर्घटना में घायल पुलिस कर्मियों के नाम

लखनऊ - मुख्यमंत्री के फ्लीट दुर्घटना में 11 लोगो के घायल होने की सूचना मिली है जिसमें मिली जानकारी के मुताबिक ई दल 11वीं वाहिनी पी ए सी सीतापुर जो नवनिर्मित इन्दिरा नगर लखनऊ मे व्यवस्थापित होकर सीएम एंटी डेमो ड्यूटी संपादित कर रही है, जो दिनांक 24/02/2024 को समय लगभग 20:30 शाम को अमौसी एयरपोर्ट से खाली फ्लीट वापस हो रही थी। इसी दौरान अर्जुनगंज लखनऊ मे गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमे ई दल 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के 5 कर्मचारी ड्यूटी पर थे, जो दुर्घटना के कारण घायल हो गए, गंभीर रूप से घायलों में एचसी विजय प्रताप यादव, आरक्षी मो शमीम, आरक्षी शिवम यादव, C अरुण कुमार यादव, C अशोक कुमार शामिल हैं। घायलों को चिकित्सा हेतु राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में ले जाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। एचसी विजय प्रताप यादव, C शिवम यादव तथा C मो. शमीम की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
              

No comments: