Breaking








Feb 20, 2024

पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 


गोण्डा–बीते 18 फरवरी को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लडकी की शादी 04 वर्ष पूर्व देवता प्रसाद यादव के साथ हुई थी। वादिनी लड़की को ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर की आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए 02 आरोपी अभियुक्तों 01. देवता प्रसाद यादव, 02. बदलू यादव को आज दिनांक 20.02.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. देवता प्रसाद यादव पुत्र बदलू यादव निवासी शंकरपुरवा मथुराचौबे थाना को0नगर गोण्डा।

02. बदलू यादव पुत्र स्व0 अगनू यादव निवासी शंकरपुरवा मथुराचौबे थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-99/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय

02. का0 पंकज सिंह

03. का0 संदीप कुमार


No comments: