Breaking





Feb 18, 2024

पुलिस ने 02 शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 66/24, धारा 379,411 भादवि से 02 चोरों-01. अमरपाल, 02. सुनील को गिरफ्तार कर उनके से चोरी का दानपत्र बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 17.02.2024 को थाना तरबगंज क्षेत्र अन्तर्गत स्थित केवला सम्मय माता मंदिर में रखे दानपत्र को अभियुक्त अमरपाल व सुनील द्वारा चोरी किया गया था। वादी सत्यप्रकाश सिंह नि0 रानीपुर थाना तरबगंज की तहरीर पर थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। थाना तरबगंज पुलिस द्वारा उक्त दोनो चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का दानपत्र बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. अमरपाल पुत्र रक्षाराम नि0 भिखारीपुर लोखड़ियागंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

02. सुनील पुत्र रक्षाराम नि0 भिखारीपुर लोखड़ियागंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-66/24, धारा 379,411 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद दानपत्र।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 अरूण कुमार गौतम मय टीम।

No comments: