लंबी जद्दोजेहद के बाद आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गयी है। सांगानेर से पार्टी के विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा द्वारा तय किए गए नाम का घोषणा कर दी गई और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलतः भरतपुर के रहने वाले हैं। संगठन में वह प्रदेश महामंत्री के पद का भी दायित्व संभाल रहे थे।
बैठक शुरू होने से पूर्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए अपने पक्ष में कर लिया था। उम्मीद के मुताबिक जल्द ही उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नाम भी तय कर दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment