Breaking








Dec 29, 2023

परसपुर: नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर मिटाई हवस,गिरफ्तार



गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0- 476/23, धारा 363,366,376(3) भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव को शाहपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।

बीते 28.12.2023 को ग्राम केवटन पुरवा शिवगढ़ परसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की को विपक्षी संदीप यादव पुत्र गोपाल यादव नि0 केवटन पुरवा शिवगढ़ थाना परसपुर द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 बृजेश कुमार गुप्ता को सुपुर्द की गयी थी। आज दिनांक 29.12.2023 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त संदीप यादव को शाहपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 376(3) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त

01. संदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव नि0 ग्राम केवटन पुरवा शिवगढ़ थाना परसपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तारी का स्थान

शाहपुर बाजार थाना परसपुर।


पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-476/2023, धारा 363,366,376(3) भादवि व 3/4(2) पॉक्सो ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 बृजेश कुमार गुप्ता थाना परसपुर।

02. हे0का0 विनोद सिंह।

03. का0 मोहित यादव।


*मीडिया सेल, गोण्डा*

No comments: