Breaking








Dec 6, 2023

बाल श्रम के विरुद्ध चलाया गया जनजागरूकता अभियान देहात संस्थापक व श्रम विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

 बाल श्रम के विरुद्ध चलाया गया जनजागरूकता अभियान देहात संस्थापक व श्रम विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

बहराइच। बालश्रम के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम  सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत देहात इंडिया तथा जिला श्रम कार्यलय के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम के विरुद्ध जन जागरूकता किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए देहात इंडिया बाल संरक्षण अधिकारी मो. मुजम्मिल ने सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदीयानी का स्वागत किया। मोदियानी ने बालश्रम पर बोलते हुए कहा कि हम सभी को बालश्रम के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। इसके साथ हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस प्रकार जागरूकता वाहन श्रम कार्यालय से चलकर दरगाह थाना पहुंचा। यहां पर थाना प्रभारी अनिरुद्ध जोशी ने भी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई और स्वागत करते हुए बालश्रम को हर हाल में न करने पर जोर दिया। इस बीच में लोगो को स्टीकर तथा श्रम विभाग के तरफ से उपलब्ध कराएं गए बाल श्रमिकों हेतु चलाई जा रही स्कीम का पैंफलेट भी बांटा गया।इस तरह जागरुकता अभियान रेलवे स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक, छावनी चौराहा से होते हुए वन स्टॉप सेंटर पर ले जाकर सभा का समापन किया गया।इस क्रम में विभिन्न दुकानों, होटलों, किराना, ऑटो आदि प्रतिष्ठानों में जाकर लोगो को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी तथा श्रम  विभाग  के अन्य कर्मचारियों, प्रथम संस्था के गोपी चन्द्र तथा पवन कुमार जी, देहात इंडिया के डीसी मो. इमरान, अधि. अभिनव प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम सहायक अवधेश चन्द्र मिश्र, बाल संरक्षण नेतृत्वकर्ता हसन फिरोज जी उपस्थित रहे।

No comments: