Breaking








Dec 2, 2023

परसपुर: नाबालिक बालिका को बनाया हवस का शिकार




 गोंडा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त रमन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रमन पुत्र रामू निवासी ग्राम मेथौरा थाना फखरपुर जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 463/23 धारा 363/366/376(2) भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता

01. उ0नि0 बृजेश कुमार गुप्ता मय टीम थाना परसपुर, गोण्डा।

No comments: