Breaking








Dec 29, 2023

अपडेट - नील ठाकुर को मरणासन्न करने में नामजद एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

 


गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0- 1068/23, धारा 147,148, 149,307,342,323,34 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अखण्ड सिंह पुत्र राजू सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह जो गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था को मनकापुर बस स्टाॅप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

    गोण्डा - 21.12.2023 की रात्रि करीब 11ः00 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अपनी कार के बगल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु चंदन हाॅस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149, 307,323,342 भादवि बनाम 05 नामजद व 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पूर्व में पुलिस टीम द्वारा 03 नामजद व 02 प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 29.12.2023 थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें के नामजद एक और वांछित अभियुक्त अखण्ड सिंह पुत्र राजू सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह को मनकापुर बस स्टाॅप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. अखण्ड सिंह पुत्र राजू सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह नि0 मोहनपुर खैरहनी चड़ौवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-1068/23, धारा 147,148,149,307,342,323,34 भादवि थाना कोतवाली नगर गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 संजीव सिंह थाना को0 नगर।

02. का0 राहुल कुमार।

03. का0 संजय सोनकर

No comments: