Breaking








Dec 2, 2023

बीबीबीपी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ, आयोजित हुआ कार्यक्रम




        गोण्डा –महिला कल्याण विभाग द्वारा आगामी 15 दिसम्बर तक ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा’ का आयोजन किया जाना है, जिसके अन्तर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। पखवाड़े का शुभारंभ शनिवार को हुआ, जहां महिला कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कालेज की छात्राओं को एक दिवसीय एक्सकर्जन/एक्सपोजर विजिट कराया गया, जिसके तहत ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया तथा उन्हें सम्बन्धित स्थल के महत्व को बताया। संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा ने बताया कि छात्राओं को महाराजा देवी बख्श सिंह पुस्तकालय व गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा भ्रमण कराया गया, जहां पर छात्राओं को उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने छात्राओं को जनपद की ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देते हुए उनके महत्व को बताया। जिला समन्वयक राज कुमार आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है और लोगों को जागरूक किया जाना है। अधिकारियों ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि वे सभी मन लगाकर पढ़ें, साथ ही अपने अधिकारों की भी जानकारी रखें, जिससे वे आगे चलकर देश व प्रदेश को अपना योगदान दे सकें। 

             इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका ऊषा ने बताया कि महाराजा देवी बक्श सिंह का जन्म जिले के जिगना गांव में हुआ था। वह गोंडा के 12वें राजा थे। उनके नाम से राजा देवी बख्श सिंह स्मारकीय बाल पुस्तकालय की स्थापना 25 मई, 1974 को नगर पालिका गोंडा द्वारा की गई थी। वहीं 1866 में मलेरिया के कारण उनकी मृत्यु हो गई। 

        इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ व सभी छात्राएं मौजूद रहीं।

No comments: