Breaking





Dec 6, 2023

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बटुक भैरव नाथ की जयंती

 


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित अति प्राचीन भैरव नाथ मंदिर की महत्ता किसी से छुपी नहीं है, यहां भैरवनाथ शहर कोतवाल के रूप में विराजमान हैं जो भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। नगर ही नहीं बल्कि इस सम्पूर्ण क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की अगाध आस्था का केन्द्र बने बटुक भैरव की जयंती समारोह  को इस बार और भी अधिक आकर्षक ढंग से मनाया गया. फूलों से श्रृंगार, अद्भुत रूप मे दिखे बाबा  साथ ही भव्य विशाल जागरण वा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य गायिका खुशबू मिश्रा अयोध्याधाम तथा सतीश त्रिपाठी कानपुर द्वारा गए गए भजनों के भक्तिरस में बाबा के भक्त सराबोर हो गए। देररात्री में बाबा की मंगल आरती हुई।

No comments: