गोंडा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 13.12.2023 को दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता-रोली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज हत्या कारित किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्ता
01. रोली देवी पत्नी ज्ञानेश्वर तिवारी नि0 नारेमहरीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-558/23, धारा 498ए,304बी भादवि 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
प्र0नि0 इटियाथोक अरूण कुमार त्रिगुनायक मय टीम।
No comments:
Post a Comment