गोण्डा - समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की माता हंसराजी सिंह 93 वर्ष का आज स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर उनके पैतृक आवास बल्लीपुर में क्षेत्रीय लोगों का और जन प्रतिनिधियों का तांता लग गया। पूर्व मंत्री की माता के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन हेतु भारी संख्या में लोगो का आवाहन जारी है।
No comments:
Post a Comment