Breaking





Nov 30, 2023

श्री बटुक भैरव जयंती पर खुशबू मिश्रा व सतीश त्रिपाठी बरसाएंगे भक्तिरस,होंगे विविध कार्यक्रम

 






बटुक भैरव जयंती समारोह 2023

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित अति प्राचीन भैरव नाथ मंदिर की महत्ता किसी से छुपी नहीं है, यहां भैरवनाथ शहर कोतवाल के रूप में विराजमान हैं जो भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। नगर ही नहीं बल्कि इस सम्पूर्ण क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की अगाध आस्था का केन्द्र बने बटुक भैरव की जयंती समारोह को इस बार और भी अधिक आकर्षक ढंग से मनाया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बाबा आशीष गिरी ने बताया कि इस पावन अवसर पर आगामी 4 दिसंबर को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश स्थापना, अखण्ड ज्योति व बटुक भैरव स्तोत्र पाठ से होगा। दोपहर में फूलों से श्रृंगार,शाम को सुन्दरकाण्ड पाठ और रात्रि में दस बजे महाआरती होगी। तत्पश्चात दूसरे दिन बाबा की भव्य झांकी के साथ ही शाम को एक विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य गायिका खुशबू मिश्रा अयोध्या धाम तथा सतीश त्रिपाठी कानपुर द्वारा भजनों की भक्तिरस की वर्षा होगी। कार्यक्रम की सफलता हेतु मन्दिर कमेटी द्वारा जोरों से तयारियां चल रही हैं।

No comments: