Breaking





Nov 30, 2023

आत्म हत्या के लिए प्रेरित किया तो हुआ गिरफ्तार



गोण्डा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 30.11.2023 को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त पिन्टू तिवारी उर्फ दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी सुधा देवी के पति को जमीनी विवाद के चलते आत्महत्या के लिये प्रताड़ित किया था। जिससे वादिनी के पति ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. पिन्टू तिवारी उर्फ दुर्गा शंकर पुत्र रामस्वरूप तिवारी नि0 ग्राम अर्जुनपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-178/22, धारा 323,306 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 प्रदीप कुमार तिवारी मय टीम।

No comments: