Nov 25, 2023

नाबालिग लड़की से छेडछाड करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार





 गोण्डा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 25.11.2023 को थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की से छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त शत्रुधन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 23.11.2023 को थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ शौच के दौरान छेड़छाड़ की थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शत्रुधन यादव पुत्र धनयी यादव नि0 बक्सरा आज्ञाराम थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-631/23, धारा 354 भादवि 9एम/10 पाॅक्सो ऐक्ट थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-633/23, धारा 504,506 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

व0उ0नि0 प्रबोध कुमार मय टीम।

No comments: