Breaking








Nov 28, 2023

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर बनाया हवस का शिकार



 गोण्डा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 28.11.2023 को थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सकदरपुर गांव के पास नहर स्थित चौराहे से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त-करन उर्फ लैसू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गि

रफ्तार अभियुक्त

01. करन उर्फ लैसू पुत्र राजेन्द्र कुमार गौतम नि0 सकदरपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-87/23, धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 रजनीश कुमार द्विवेदी मय टीम।

No comments: