Breaking





Nov 20, 2023

देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर जत्था हुआ रवाना



करनैलगंज/ गोण्डा -सनातन धर्म की रक्षा और नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चार युवकों का जत्था पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल से करौली शंकर महादेव मंदिर कानपुर के लिए निकला है। यह जत्था पैदल नेपाल से होते हुए कानपुर पहुंचेगा। जत्थे में शामिल विकास खटक, विशाल रमन खत्री, विनोद वासतोल, उमेश कुमार मंडल का दल 13 दिन पहले पशुपतिनाथ मंदिर से पैदल रवाना हुआ। जो गोंडा जिले के करनैलगंज से आगे के लिए निकाला। विशाल रमन खत्री ने बताया कि नेपाल में जातीय द्वंद बहुत तेजी से चल रहा है। सांप्रदायिक माहौल बढ़ रहा है। जिसमें नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करते हुए सभी लोग पैदल यात्रा पर निकले हैं। यह यात्रा कानपुर में स्थित प्रसिद्ध करौली शंकर महादेव मंदिर तक जाएगी। उन्होंने बताया कि वह नेपाल के होते हुए भी नेपाल में सुरक्षित नहीं है और नेपाल से निकलकर जब भारत पहुंचे हैं तो उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कानून व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से उनकी यात्रा चल रही है। यात्रा पूरी होने के बाद वह पुनः नेपाल पहुंचकर वहां नेपाल की सरकार को मांग पत्र और अपनी यात्रा का उद्देश्य देकर नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करेंगे।

No comments: