पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सहयोगी अभियुक्त-नीरज शर्मा को कोडर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में सहयोग प्रदान किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नीरज शर्मा पुत्र राम अचल शर्मा नि0 ग्राम बढ़ईपुरवा भीखापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-262/23, धारा 363,366 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार गौतम मय टीम।
No comments:
Post a Comment