Oct 1, 2023

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-संजय ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली 09 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संजय ओझा पुत्र शिव बहादुर नि0 ग्राम ओझापुरवा चंदापुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-430/23, धारा 354,376ए0बी0,376(2)एन0,506 भादवि 9एम/10, 5एम0/6, 5एल/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अवनीश शुक्ला मय टीम।

No comments: