Breaking





Oct 30, 2023

मारपीट करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मारपीट करने के आरोपी अभियुक्त- असद उर्फ दद्दन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 27.10.2023 को वादी शिवम विश्वकर्मा को गाली गुप्ता देते हुए मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके सम्बंध में वादी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अदस उर्फ दद्दन पुत्र पीर अली निवासी ग्राम बनुआ थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-332/23, धारा 323, 504, 506, 308 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विवेक कुमार मौर्या मय टीम।

No comments: